ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने पाक पहुंचकर परिवार को खतरे में डाला! - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने पाक पहुंचकर परिवार को खतरे में डाला!

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एश्टन एगर की पत्नी को मिली है धमकी।

Ashton Agar
Ashton Agar. (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी होने जा रही है, जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम वहां पहुंच चुकी है और कुछ समय बाद इस सीरीज का आगाज हो जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम ने पाकिस्तान की धरती पर कदम रखा है, जिसके बाद से सीरीज सही से हो जाने की सभी दुआ कर रहे हैं। लेकिन इस बीच अब पाकिस्तान के दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के परिवार निशाने पर आने लगे हैं और एक ताजा मामला भी सामने आ गया है।

पाकिस्तान पहुंचते ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के परिवार वालों को कौन धमका रहा है?

पाकिस्तान में काफी मुश्किल से इंटरनेशनल क्रिकेट वापस आ रहा है, साल 2021 पाकिस्तान के लिए मेजबानी के हिसाब से काफी खराब रहा था। जहां टॉस ठीक पहले न्यूजीलैंड ने खेलने से मना कर दिया था और बाद में सीरीज को रद्द कर के वापस लौट गए थे, वहीं बाद में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान की धरती पर क्रिकेट खेलने से मना कर दिया था। जिसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया टीम ने हिम्मत दिखाई है और वहां सीरीज खेलने पहुंच गई है।

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एश्टन एगर की पत्नी को मिली है धमकी।
*सोशल मीडिया के जरिए दी गई है एश्टन एगर की पत्नी को धमकी।
*भारत के एक फेक इंस्टा अकाउंट से मिली जान से मारने की धमकी।
*कई सालों बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम कर रही है पाकिस्तान का दौरा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी कर रहे हैं पाकिस्तानी सुरक्षा की तारीफ

दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी इन सब बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और उनका पूरा फोकस सीरीज पर है। साथ ही कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान पहुंचकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है और देश को सुरक्षित बताया है। दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम ने इस सीरीज को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है और PCB ने खिलाड़ियों के अभ्यास के वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। अब देखना अहम होगा की सीरीज में कौन सी टीम बाजी मारती है।

close whatsapp