पाकिस्तान vs बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच पर नजर गाड़े रखे हैं अश्विन, जानें किसे कर रहे सपोर्ट?
आर अश्विन ने दूसरे टेस्ट मैच को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कहा, "पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच और पूरी सीरीज शानदार हो रही है।"
अद्यतन - सितम्बर 2, 2024 4:21 अपराह्न

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। यह मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां सीरीज का पहला टेस्ट मैच भी आयोजित हुआ था।
पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया था। यह बांग्लादेश की टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ पहली जीत थी। अब, दूसरा टेस्ट भी रोमांचक मोड़ पर आ गया है, और भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन की इस सीरीज पर नजर है।
बांग्लादेश के बाद भारतीय टीम को मेजबान के रूप में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में उतरना है। बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने अब तक इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है, और ऐसा लगता है कि अश्विन ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों के खिलाफ अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है। बता दें कि, कुछ हफ्तों में टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जानी एयर अश्विन इस मैच का हिस्सा हो सकते हैं/
PAK vs BAN दूसरे टेस्ट की स्थिति
पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 274 रन बनाए। जवाब में, बांग्लादेश की टीम ने एक समय 26 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे, जिससे ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान पहले टेस्ट की हार का बदला आसानी से ले लेगा। लेकिन लिटन दास और मेहदी हसन मिराज की शानदार साझेदारी ने बांग्लादेश को वापसी कराई। बांग्लादेश ने पहली पारी में 262 रन बनाए, जिससे दोनों टीमों के बीच का अंतर केवल 12 रनों का रहा।
रविचंद्रन अश्विन की प्रतिक्रिया
आर अश्विन ने दूसरे टेस्ट मैच को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कहा, “पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट मैच और पूरी सीरीज शानदार हो रही है। बांग्लादेश अभी बढ़त में है, लेकिन पाकिस्तान भी इस मैच को अपने पक्ष में कर सकता है।” अगर बांग्लादेश यह मैच जीत जाता है, तो यह पाकिस्तान के खिलाफ उनका पहला क्लीनस्वीप होगा।
What a test match and series this is turning out to be #PAKvsBAN
Bangladesh on top now but Pakistan can get this to a finish in their favour👏👏
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) September 2, 2024