आर अश्विन ने की सुपरस्टार से मुलाकात, अब तो टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतना पक्का है बॉस!
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं स्पिन गेंदबाज आर अश्विन।
अद्यतन - Nov 17, 2023 3:40 pm

आर अश्विन सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें वर्ल्ड कप 2023 में ज्यादा मौके नहीं मिले। लेकिन उसके बाद भी इन खिलाड़ियों का जोश पूरी तरह हाई है और इसका नजारा आए दिन देखने को मिल जाता है। इस कड़ी में इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
ज्यादा मौके नहीं मिले आर अश्विन को
वर्ल्ड कप 2023 के लिए आर अश्विन टीम की पहली पसंद नहीं थे, लेकिन अक्षर पटेल के चोटिल होने के कारण उनको टीम में शामिल किया गया था। लेकिन उसके बाद भी इस स्पिन गेंदबाज को खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले वर्ल्ड कप 2023 में और अश्विन ने 10 में से सिर्फ 1 ही मैच खेला था और वो मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। उसके बाद उन्हें अंतिम 11 से बाहर कर दिया गया।
आर अश्विन का तो दिन बन गया भाई
*सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं स्पिन गेंदबाज आर अश्विन।
*इस कड़ी में अश्विन ने फैन्स के साथ एक नई तस्वीर की शेयर।
*जहां इस तस्वीर में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आ रहे हैं अश्विन।
*वहीं फैन्स को स्पिनर की ये तस्वीर आई काफी ज्यादा ही पसंद।
एक नजर आर अश्विन के नए सोशल मीडिया पोस्ट पर
परिवार के साथ पूरे मजा करता है ये स्पिन गेंदबाज
टीम इंडिया पहुंच चुकी है अहमदाबाद
वहीं वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा, इससे पहले टूर्नामेंट का पहला मैच जो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था वो भी अहमदाबाद में खेला गया था। दूसरी ओर 19 तारीख को होने वाले इस फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच गई है, जिसका वीडियो टीम के सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। वहीं कल हुए दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को हराया था, जिसके बाद खिताबी जंग में टीम इंडिया का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इससे पहले दोनों टीमों ने साल 2003 में वर्ल्ड कप फाइनल खेला था और इस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत हुई थी।