अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से की बड़ी मांग, कहा 'सरफराज खान की टेस्ट भूमिका स्पष्ट करें'

अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से की बड़ी मांग, कहा ‘सरफराज खान की टेस्ट भूमिका स्पष्ट करें’

अश्विन का मानना है कि सरफराज उपमहाद्वीप में शानदार प्रदर्शन करने का दम रखते हैं।

R Ashwin and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)
R Ashwin and Sarfaraz Khan (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन हाल में ही भारतीय टीम मैनेजमेंट से एक बड़ी मांग करते हुए नजर आए हैं। बता दें कि अश्विन ने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल से सरफराज खान (Sarfaraz Khan) का टेस्ट क्रिकेट में भूमिका को स्पष्ट करने को कहा है।

गौरतलब है कि हाल में ही सरफराज को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शामिल किया गया है। वह भारतीय टीम से चोटिल साई सुदर्शन का बतौर रिप्लेसमेंट जुड़े हैं। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सरफराज खान का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट देवदत्त पडिक्कल या फिर ध्रुव जुरेल में से किसी एक मौका दे सकता है।

Sarfaraz Khan को लेकर अश्विन का बड़ा बयान

श्रीलंका और भारत के बीच गाले में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “मैं जुरेल से शुरुआत करता हूं। साई सुदर्शन के चोटिल होने के कारण सरफराज को टीम में शामिल किया गया। सरफराज के लिए सही संदेश मिलना बहुत जरूरी है। अगर आपको लगता है कि कुछ खास हालात में उनके खेलने पर संदेह है, तो आपको उन्हें साफ-साफ बताना होगा। आपको उन्हें यह बताना होगा कि सब-कॉन्टिनेंटल हालात में वे टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।”

दूसरी ओर, फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 64.73 का औसत रखने वाले सरफराज खान ने खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया के लिए 6 टेस्ट मैच खेले हैं। हालांकि, श्रीलंका दौरे पर जगह मिलने से पहले वह दो साल तक टीम इंडिया से बाहर रहे थे।

इस वापसी से पहले सरफराज का आखिरी टेस्ट नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान था। उन्होंने उस सीरीज के पहले मैच में 150 रन बनाए थे, लेकिन अगले दो मैचों में उनका योगदान कम रहा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगली सीरीज के लिए उन्हें बेंच पर बैठा दिया गया। इसके बाद वह टीम से बाहर कर दिए गए।

हालांकि, अब देखना होगा कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट सरफराज खान पर श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए भरोसा दिखा पाती है या नहीं?

close whatsapp