IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में अश्विन ने किया मनकड़ का प्रयास, स्टीव स्मिथ की सिट्टी-पिट्टी गुम तो विराट की छूटी हंसी, देंखे वीडियो  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में अश्विन ने किया मनकड़ का प्रयास, स्टीव स्मिथ की सिट्टी-पिट्टी गुम तो विराट की छूटी हंसी, देंखे वीडियो 

दिल्ली टेस्ट में 6 विकेट से जीत दर्ज की है।

India vs Australia (Image Credit- Twitter)
India vs Australia (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच के तीसरे दिन बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर रोहित एंड कंपनी ने 6 विकेट से जीत हासिल की, लेकिन इस मैच के दौरान एक ऐसी भी घटना देखने को मिली है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

लाइव मैच में एश अन्ना ने किया मनकडिंग का प्रयास

बता दें कि आज 19 फरवरी को जब ऑस्ट्रेलिया अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही थी तो रवि अश्विन ने 15वें ओवर की चौथी गेंद फेंकने से पहले मनकडिंग रन आउट करते हुए नजर आए। बता दें कि अश्विन को ये करते देख नाॅन स्ट्राइकर पर खड़े स्टीव स्मिथ को विश्वास नहीं हुआ तो मैदान पर मौजूद विराट कोहली जोर-जोर से ताली बजाते हुए नजर आए।

देंखे वायरल वीडियो

https://twitter.com/TiwaryT21821046/status/1627161331442003968?s=20

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली टेस्ट मैच का हाल:

बता दें कि मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहली पारी में भारत की गेंदबाजी के आगे 263 रन बनाए। तो वहीं इसके जबाव में भारत ने अपनी पहली पारी में 262 रन बनाए।

लेकिन मैच में रोमांच आया तीसरे दिन जब भारत की स्पिन जोड़ी रवि अश्विन और रवींद्र जडेजा के सामने पूरी ऑस्ट्रेलिया ने दिन के पहले ही सीजन में घुटने टेक दिए और पूरी टीम 113 रनों पर सिमट गई। तो वहीं इसके जबाव में भारत ने दूसरी पारी में इस टारगेट को चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

close whatsapp