OMG! क्या Mayank Agarwal ने ये Reel टीम इंडिया के Selectors को दिखाने के लिए शेयर की है?
Mayank Agarwal ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो शेयर की है।
अद्यतन - Jan 25, 2025 3:56 pm

कुछ दिनों पहले ही Vijay Hazare Trophy का फाइनल मैच खेला गया था, इस फाइनल मैच में Mayank Agarwal की कप्तानी वाली Karnataka टीम ने Vidarbha को मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं अब मयंक ने एक रील वीडियो शेयर की है, जो काफी ज्यादा ही खास है।
Mayank Agarwal ने टीम इंडिया से नहीं खेला है टी20 क्रिकेट
Mayank Agarwal ने टीम इंडिया से अपना डेब्यू साल 2018 में किया था, वहीं उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में खेला था। इस दौरान मयंक ने टीम इंडिया से 21 टेस्ट मैच के अलावा 5 वनडे मैच खेले थे, लेकिन इस खिलाड़ी को भारतीय टीम से एक भी टी20 मैच खेलने का मौका तक नहीं मिला है। दूसरी ओर मयंक भारतीय टीम में वापसी करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं।
इस रील के जरिए क्या इशारा कर रहे हैं Mayank Agarwal
*Mayank Agarwal ने इंस्टाग्राम पर एक नई रील वीडियो शेयर की है।
*इस रील के जरिए उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कुछ खास पाल दिखाए हैं।
*जिसमें IPL से लेकर GYM वाले वीडियो और VHT के साथ वाली तस्वीरें हैं।
*साथ ही मयंक ने कमाल का कैप्शन लिख खुद को मोटिवेट किया है।
Mayank Agarwal की ये रील वीडियो आप भी देखो
Vijay Hazare Trophy के साथ मयंक का पोस्ट
बतौर बल्लेबाज भी शानदार रही मयंक के लिए VHT
एक तरफ Mayank Agarwal ने शानदार कप्तानी कर अपनी टीम को Vijay Hazare Trophy जीताई थी, तो दूसरी ओर उस खिलाड़ी के लिए ये टूर्नामेंट बतौर बल्लेबाज भी धमाकेदार रहा था। वैसे तो VHT में इस बार सबसे ज्यादा रन Karun Nair के नाम रहे थे, लेकिन दूसरे स्थान पर मयंक का नाम था और उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की थी। जहां मयंक ने इस टूर्नामेंट में कुल 651 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 1 अर्धशतक निकला। लेकिन उसके बाद भी टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने उनके नाम को लेकर बात नहीं की और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए नाम मयंक का चयन हुआ और ना ही करूण का।