एशिया कप 2022: आखिर क्यों किया जय शाह ने तिरंगा हाथ में लेने से किया इनकार, जानिए इसके पीछे की वजह
28 अगस्त को खेले गए एशिया कप 2022 टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी।
अद्यतन - अगस्त 29, 2022 3:25 अपराह्न

28 अगस्त को खेले गए एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नवाज की गेंद पर छक्का लगाकर इस मुकाबले को दो गेंदें रहते हुए खत्म किया। तमाम भारतीय फैंस, पूरी दुनिया में इस जीत का लुफ्त उठा रहे थे वहीं स्टेडियम में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सभी को हैरान कर दिया।
हार्दिक पांड्या के विनिंग शॉट खेलने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को तिरंगे को पकड़ने से इनकार करते हुए देखा गया, जिसके बाद तमाम लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की है। मैच खत्म होने के बाद एक साथी दर्शक ने जश्न मनाने के लिए जय शाह को भारतीय राष्ट्रीय ध्वज दिया, जिसे उन्होंने विनम्रतापूर्वक अस्वीकार किया।
आखिर क्यों BCCI के सचिव जय शाह ने भारतीय तिरंगे को पकड़ने से किया मना?
तमाम लोग सोशल मीडिया पर जय शाह की आलोचना कर रहे हैं कि उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को पकड़कर जश्न नहीं मनाया। लेकिन एक ट्वीट के मुताबिक ऐसा पता चला है कि जय शाह एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के नियमों का पालन कर रहे थे, क्योंकि वो इस समय ACC के अध्यक्ष है। ACC के आचार संहिता के अनुसार उन्हें सभी हितधारकों के खिलाफ समानता दिखानी होती है।
Because he is president of Asian Cricket Council. And as per code of conduct, he has to show neutrality against all stake holders. https://t.co/3SuIl2lj4i
— Facts (@BefittingFacts) August 29, 2022
अपने टीम के प्रदर्शन से काफी खुश है रोहित शर्मा
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज की। मुकाबला जीतने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपने टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। हम सब ने अपनी योजनाओं के तहत खेला।
तेज गेंदबाजों ने पिछले 12 महीने में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हम आगे आने वाली चुनौतियों के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। हार्दिक पांड्या के क्या ही कहने। जब से हार्दिक पांड्या की भारतीय टीम में वापसी हुई है तब से उनका प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है। जब से उनकी टीम में वापसी हुई है उनकी बल्लेबाजी में काफी बदलाव देखने को मिला है।