एशिया कप 2022: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, चोटिल दुष्मंता चमीरा हुए टूर्नामेंट से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, चोटिल दुष्मंता चमीरा हुए टूर्नामेंट से बाहर

27 अगस्त 2022 से शुरू होगा एशिया कप 2022 का आगामी संस्करण।

Dushmantha Chameera
Dushmantha Chameera. (Photo Source: Twitter)

27 अगस्त से एशिया कप 2022 की शुरुआत होने वाली है और इससे पहले ही श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बता दें, 27 अगस्त को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाना है।

भारत के जसप्रीत बुमराह और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी भी चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को खेला जाएगा। इस खबर के बाहर आते ही तमाम श्रीलंकाई प्रशंसक काफी निराश है।

श्रीलंकाई टीम के फील्डिंग कोच एंटोन रॉक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट करते हुए चमीरा की विनम्रता के बारे में बताया साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्होंने चमीरा के जल्द ठीक होने की दुआ की और यह भी बताया कि वो टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं।

ये रहा पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anton Roux (@_anton_roux)

उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘चमीरा बहुत ही दयालु खिलाड़ी है और वो हमेशा अपने खेल के प्रति गंभीर रहते हैं। काफी बुरा लग रहा है कि वह चोटिल होने की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि चमीरा टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जबरदस्त वापसी करेंगे जो अक्टूबर में खेला जाना है।

पेशेवर खेलों में चोटिल होना आम बात है और कभी-कभी आपको ठीक होने के लिए अकेले उस राह पर चलना पड़ता है। इसलिए हमें उन चोटिल खिलाड़ियों का साथ देना चाहिए। आपसे जल्द मुलाकात होगी दुष्मंता।

बता दें, श्रीलंका टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम की कप्तानी दासुन शनाका करेंगे। पिछले कुछ समय में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि वो लगातार इस प्रदर्शन को कायम रखने में नाकाम रहे हैं। टीम को भले ही चमीरा के चोटिल होने से तगड़ा झटका लगा है लेकिन वो इसे भुलाकर एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

पिछले कुछ समय से श्रीलंका की आर्थिक स्थिति भी काफी खराब चल रही है। ऐसा कहा जा रहा था कि एशिया कप श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा लेकिन वहां के हालात को देखते हुए बाद में इसे UAE में आयोजित करने का फैसला लिया गया। सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

close whatsapp