'श्रीलंका टीम के पास कई युवा क्वालिटी खिलाड़ी है जिनकी वजह से वो एशिया कप 2022 को अपने नाम कर पाई': ब्रैड हॉग - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘श्रीलंका टीम के पास कई युवा क्वालिटी खिलाड़ी है जिनकी वजह से वो एशिया कप 2022 को अपने नाम कर पाई’: ब्रैड हॉग

'श्रीलंका को एशिया कप जीतने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, आप सच में इस ट्रॉफी के हकदार थे': ब्रैड हॉग

Brad Hogg
Brad Hogg. (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने श्रीलंका को उनका छठवां एशिया कप जीतने के लिए बधाई दी है। बता दें, एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से मात देकर यह कप अपने नाम किया।

तमाम लोग उम्मीद लगा रहे थे कि भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा लेकिन श्रीलंका टीम ने तमाम लोगों को अपने शानदार प्रदर्शन से यह बता दिया कि कभी भी किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

ब्रैड हॉग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक वीडियो को साझा करते हुए कहा कि, ‘श्रीलंका को एशिया कप जीतने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं, आप सच में इस ट्रॉफी के हकदार थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दो बड़ी टीमें भारत और पाकिस्तान को मात दी और साथ ही साथ यह भी बता दिया कि किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brad Hogg (@brad_hogg)

बता दें, श्रीलंका ने अपनी आखिरी ICC ट्रॉफी 2014 में जीती थी। ब्रैड हॉग का मानना है कि एशिया कप की यह जीत उनके लिए 90 के दशक के अपने गौरवशाली दिनों को वापस लाने का एक अच्छा मौका है।

ब्रैड हॉग ने आगे कहा कि, ‘पिछले 2 सालों का श्रीलंका टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा था। टीम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे थे। सिर्फ खिलाड़ियों में ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ में भी यह समस्या देखने को मिली।’

श्रीलंका टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए ब्रैड हॉग ने कही यह बात

युवा खिलाड़ियों को लेकर और क्रिस सिल्वरवुड के लिए ब्रैड हॉग ने कहा कि, ‘क्रिस सिल्वरवुड के पास इस टीम का पुनर्निर्माण करने के लिए कम से कम 4 साल का समय होना चाहिए। उन्हें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ युवा खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल करना चाहिए।

उनके पास कुछ ऐसे क्वालिटी युवा खिलाड़ी हैं जो काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जैसे: बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर में पाथुम निसांका और गेंदबाजी में वानिंदु हसारंगा और मधुशंका। अगर कोच सिल्वरवुड एक और युवा बल्लेबाज या एक और तेज गेंदबाज को टीम में शामिल कर लेते हैं तो इस युवा श्रीलंकाई टीम को रोकना नामुमकिन होगा।’

close whatsapp