Best ODI XI 2023

Best ODI XI of 2023: इस साल की बेस्ट ODI XI, लिस्ट में पूरी तरह से भारतीय प्लेयर्स का दबदबा

इन प्लेयर्स ने कैलेंडर ईयर 2023 में मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया।

Best ODI XI of 2023 (Photo Source: Twitter)
Best ODI XI of 2023 (Photo Source: Twitter)

साल 2023 अपने समाप्त होने करीब आ रहा है। इस साल क्रिकेट की दुनिया में अनुभवी और युवा प्लेयर्स ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है। कई प्लेयर्स ने वनडे क्रिकेट में अपनी अलग छाप छोड़ी है। इसी तरह 2023 वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कुछ अविश्वसनीय कारनामे दिखाए।

विस्फोटक सलामी बल्लेबाजों से लेकर आगे बढ़कर नेतृत्व करने वाले चतुर कप्तान तक, आधुनिक वनडे क्रिकेट में सभी ने कमाल का काम किया है। लेकिन वनडे क्रिकेट में इस साल किन 11 प्लेयर्स ने अपनी छाप छोड़ी है और क्रिकेट जगह में अपना दबदबा बनाया है यह पता लगा पान थोड़ा कठिन है। लेकिन फिर भी हम अपने तरफ से सभी विश्लेषण करके आपके लिए इस साल के बेस्ट ODI XI को चुना है।

आइए एक नजर डालते हैं 2023 की बेहतरीन वनडे XI पर (Let’s take a look at the Best ODI XI of 2023)

1. शुभमन गिल (Shubman Gill, IND)

Shubman Gill (Pic Source-Twitter)
Shubman Gill (Pic Source-Twitter)

2023 में शुभमन गिल के लिए बल्ले से विस्फोटक साल रहा, खासकर वनडे क्रिकेट में। उन्होंने साल की धमाकेदार शुरुआत करते हुए दो शतक लगाए, जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक भी शामिल था। उन्होंने उस फॉर्म को पूरे साल जारी रखा। 2023 में 29 वनडे मैचों में गिल ने 63.36 की औसत और 105.45 की स्ट्राइक रेट से 1584 रन बनाए।

उन्होंने कुल मिलाकर पांच शतक और नौ अर्द्धशतक लगाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 208 रहा, जिससे वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इतना ही नहीं, उन्होंने कुल मिलाकर 41 छक्के और 180 चौके लगाए। 

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma, IND)

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साल 2023 में एक प्लान के साथ बल्लेबाजी की और वो था ओपनर के तौर पर भारतीय टीम को शानदार शुरुआत देना। उन्होंने कुल 27 मैच खेले और दो शतक और नौ अर्द्धशतक की मदद से 1255 रन बनाए। उनका औसत 52.29 और स्ट्राइक रेट 117.07 था, जो इस साल वनडे में किसी भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक है।

हालांकि, उनका असली प्रभाव विश्व कप 2023 में आया, जहां  उन्होंने एक शतक और तीन अर्द्धशतक के साथ 500 से अधिक रन बनाए। इस तरह, 2023 में एकदिवसीय मैचों में, रोहित शर्मा ने कुल मिलाकर 131 चौके और 67 छक्के लगाए।

3. विराट कोहली (Virat Kohli, IND)

VIrat Kohli (Image Credit- Twitter X)
VIrat Kohli (Image Credit- Twitter X)

2023 विराट कोहली के लिए शानदार साल रहा, क्योंकि उन्होंने अपने शतकों के सूखे को समाप्त किया और प्रभावशाली फॉर्म में वापसी की। कोहली ने 27 वनडे मैचों में छह शतक और आठ अर्द्धशतक के साथ 1377 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 72.47 और स्ट्राइक रेट 99.13 का रहा। उन्होंने कुल 122 चौके और 24 छक्के लगाए।

हालांकि, किंग कोहली ने ICC वर्ल्ड कप 2023 में राज किया, जहां उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने एक वर्ल्ड कप संस्करण में तेंदुलकर के सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 765 रन बनाए। वह उनके 49 एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ गए, और वनडे में 50 शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में तीन शतक और छह अर्धशतक भी लगाए।

4.बाबर आजम (Babar Azam, PAK)

Babar Azam. (Image Source: Getty Images)
Babar Azam. (Image Source: Getty Images)

बाबर आजम वर्ल्ड कप 2023 में उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसकी उन्हें उम्मीद थी क्योंकि उनकी टीम के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहने के बाद उन्हें पाकिस्तान की कप्तानी छोड़नी पड़ी। लेकिन बतौर बल्लेबाज उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। बाबर आजम ने 25 मैचों में दो शतक और 10 अर्द्धशतक के साथ 1065 रन बनाए। उनका औसत 46.30 और स्ट्राइक रेट 84.65 रहा। इस साल उनका सर्वोच्च स्कोर 151 रन था जो एशिया कप में नेपाल के खिलाफ था।

5. डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell, NZ)

Daryl Mitchell. (Image Source: X)
Daryl Mitchell. (Image Source: X)

डेरिल मिचेल 2023 में वनडे में न्यूजीलैंड के लिए अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। उन्होंने इस साल 26 वनडे खेले और पांच शतक और तीन अर्द्धशतक के साथ 1204 रन बनाए। उनका औसत 52.34 और स्ट्राइक रेट 100.24 था। उन्होंने कुल 37 छक्के और 93 चौके भी लगाए।

वर्ल्ड कप 2023 में, मिचेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 शतक लगाए, दोनों भारत के खिलाफ और उन्होंने 69 के औसत और 111.06 के स्ट्राइक रेट से 552 रन बनाए। इस साल वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 134 रन था जो उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ बनाया था।

6. मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan (PAK-WK)

Mohammad Rizwan (Photo Source: Twitter)
Mohammad Rizwan (Photo Source: Twitter)

मोहम्मद रिज़वान 2023 में वनडे मैचों में 1000 रन का आंकड़ा पार करने वाले पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने 25 वनडे मैचों में एक शतक और सात अर्द्धशतक के साथ 1023 रन बनाए। उनका औसत 63.93 और स्ट्राइक रेट 93.76 रहा। रिजवान ने इस दौरान 95 चौके और 12 छक्के लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 131* रन वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद में आया था।

7. मिचेल मार्श (Mitchell Marsh, AUS)

Mitchell Marsh (Pic Source-Twitter)
Mitchell Marsh (Pic Source-Twitter)

मिचेल मार्श के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए 2023 एक शानदार साल था। मार्श ने अपनी सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी करते हुए 20 वनडे मैचों में 47.66 की औसत और 113.94 की स्ट्राइक रेट से 858 रन बनाए। उन्होंने 2023 में वनडे क्रिकेट में 96 चौके और 43 छक्के लगाए। उनका उच्चतम स्कोर 177* था जो वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ था। मार्श ने अपने जन्मदिन पर बेंगलुरु में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप में शतक भी लगाया था।

8. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav, IND)

Kuldeep Yadav. (Image Source: BCCI)
Kuldeep Yadav. (Image Source: BCCI)

कुलदीप यादव ने 2023 में वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने खुद को भारतीय टीम में प्रमुख स्पिनर के रूप में स्थापित किया और अपने साल का अंत 49 विकेटों के साथ किया। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 4.61 और औसत 20.48 का रहा। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 5/25 थी, जो एशिया कप 2023 में आई थी। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में, कुलदीप यादव ने बीच के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन किया और भारत के लिए महत्वपूर्ण विकेट लिया। उन्होंने वर्ल्ड कप में 11 मैचों में 2/7 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 4.45 की इकॉनमी से 15 विकेट लिए।

9. केशव महाराज (Keshav Maharaj, SA)

Keshav Maharaj (Pic Source-Twitter)
Keshav Maharaj (Pic Source-Twitter)

केशव महाराज ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका के लिए 18 वनडे मैच खेले और 27 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनका औसत 24.55 और इकॉनमी 4.32 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/33 था। आईसीसी विश्व कप 2023 में, केशव महाराज ने प्रोटियाज के लिए 10 मैचों में 4.45 की इकॉनमी से 4/46 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ 15 विकेट लिए। वह वर्तमान में आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 वनडे गेंदबाज हैं।

10. शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi, PAK)

Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images) शाहीन अफरीदी
Shaheen Afridi (Photo Source: Getty Images)

शाहीन अफरीदी 2023 में वनडे में पाकिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे। उन्होंने 21 मैच खेले और 24.04 की औसत से 42 विकेट लिए और उनकी इकोनॉमी 5.59 थी। पाकिस्तान के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/54 था। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में, शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए नौ मैचों में 18 विकेट लिए, जिसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई जहां उन्होंने पांच विकेट लिए।

11. मोहम्मद शमी Mohammed Shami (IND)

Mohammed Shami (Photo Source: Getty Images)
Mohammed Shami (Photo Source: Getty Images)

मोहम्मद शमी ने साल 2023 में भारत के लिए वनडे में केवल 19 मैचों में 43 विकेट लिए।इस दौरान उनका औसत 16.46 और इकॉनमी 5.32 का रहा। शमी ने 2023 में वनडे में चार बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया, जो दुनिया के किसी भी तेज गेंदबाज के लिए एक रिकॉर्ड है। हालांकि, उन्होंने अपना बेस्ट प्रदर्शन वर्ल्ड कप 2023 के लिए बचा कर रखा था।

वर्ल्ड कप में भारत के लिए सिर्फ सात मैच खेलकर शमी ने 24 विकेट लिए, जो भारत के लिए एक रिकॉर्ड है। वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, वहां उन्होंने 5.26 की इकॉनमी और 10.70 की औसत से विकेट लिए। शमी ने वर्ल्ड कप में तीन पांच विकेट हॉल लिए और उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी 7/57 थी। यह वनडे में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा है।

 

close whatsapp