बदन पर स्टाइलिश टैटू और आंखों पर काला चश्मा, ये है यंग स्टार शुभमन गिल का अवतार - क्रिकट्रैकर हिंदी

बदन पर स्टाइलिश टैटू और आंखों पर काला चश्मा, ये है यंग स्टार शुभमन गिल का अवतार

शुभमन गिल मैदान के साथ-साथ रहते हैं सोशल मीडिया पर भी एक्टिव।

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

अब टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों से लबरेज है, जहां इस लिस्ट में जायसवाल, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा सहित कई खिलाड़ियों का नाम है। साथ ही ये सभी खिलाड़ी मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया के भी सुपरस्टार है, जिसका नजारा आए दिन देखने को मिल जाता है। ऐसा ही कुछ बवाल गिल ने इन दिनों इंस्टा पर अपनी तस्वीरों से मचा रखा है, जो काफी वायरल हो रही है।

शुभमन गिल किसकी जगह आए थे टीम इंडिया में?

सीनियर टीम इंंडिया में आने से पहले शुभमन गिल ने घरेलू क्रिकेट और इंडिया-19 टीम के लिए वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाए थे, जिसके बाद उनका नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में चमका था। वहीं गिल भारतीय टीम में बतौर ओपनर खेलते हैं, ऐसे में उन्होंने टीम में शिखर धवन की जगह ली है और गब्बर भी एक समय टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी में ओपनिंग करते थे।

टीम इंडिया के सबसे COOL खिलाड़ी हैं शुभमन गिल!

*शुभमन गिल मैदान के साथ-साथ रहते हैं सोशल मीडिया पर भी एक्टिव।
*इस कड़ी में बल्लेबाज ने फैन्स के साथ अपनी कुछ नई तस्वीरें की हैं शेयर ।
*इन तस्वीरों में गिल अफ्रीका के जंगलों की सफारी करते हुए आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान बल्लेबाज का नया टैटू आया नजर, दिखे काफी कूल लुक में।

जंगल सफारी के दौरान शुभमन गिल की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

टीम इंडिया जुटी पहले मैच की तैयारियों में

वहीं कल से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है, जिसके लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी इन दिनों नेट्स में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। विराट, रोहित, अश्विन और बुमराह लंबे ब्रेक के बाद टीम के साथ जुड़े हैं, वहीं अभ्यास के दौरान ये खिलाड़ी काफी उत्साहित भी नजर आए। कल से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, उसके बाद सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 3 जनवरी से शुरू होगा। इस टेस्ट सीरीज से गायकवाड़ और तेज गेंदबाज शमी चोट के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं।

एक नजर भारतीय टीम के अभ्यास सत्र पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?