AUS vs PAK: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे मोहम्मद रिजवान - क्रिकट्रैकर हिंदी

AUS vs PAK: बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे मोहम्मद रिजवान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को पाकिस्तान ने 360 रनों के अंतर से हारा था। 

Mohammad Rizwan (Image Credit- Twitter X)
Mohammad Rizwan (Image Credit- Twitter X)

AUS vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टेस्ट सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने 360 रनों के बड़े अंतर से हराया था। तो वहीं अब इस सीरीज का दूसरा मैच 26 दिसंबर, गुरूवार से दोनों टीमों के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

दूसरी ओर, इस मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। बता दें कि इस टीम में पाकिस्तान के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व पूर्व कप्तान सरफराज खान को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान रिप्लेस करने वाले हैं।

हालांकि, पाकिस्तान ने अभी तक अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावित 12 खिलाड़ियों की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है।

तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दूसरे टेस्ट मैच को जीतने पर ही पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीदें जिंदा रह पाएंगी। साथ ही आपको बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में 1995 के बाद कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की 12 सदस्यीय टीम:

इमाम उल हक, अबदुल्लाह शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी (उपकप्तान), हसन अली, मीर हमजा, आमिर जमाल और साजिद खान।

ये भी पढ़ें- AUS vs PAK 2023-24: पर्थ टेस्ट में कंगारूओं ने बजाया था पाकिस्तानियों का बैंड, आज क्रिसमस पर उन्ही के लिए सांता क्लॉज बनी शान मसूद की सेना

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?