बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए वीवीएस लक्ष्मण को बनाया अंतरिम कोच - क्रिकट्रैकर हिंदी

बीसीसीआई ने एशिया कप के लिए वीवीएस लक्ष्मण को बनाया अंतरिम कोच

एशिया कप 2022 में भारत का अभियान 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होगा।

VVS Laxman
VVS Laxman. (Photo by Philip Brown/Popperfoto via Getty Images)

भारत के पूर्व क्रिकेटर और बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को आगामी एशिया कप के लिए टीम इंडिया का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। जब तक हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना वायरस से ठीक नहीं हो जाते तब लक्ष्मण टीम के साथ रहेंगे। भारतीय टीम 28 अगस्त रविवार को दुबई में अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

द्रविड़ मंगलवार, 23 अगस्त को कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके कारण टीम को अपने प्लान में अचानक बदलाव आया। हाल ही में जब हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने दो T20I के लिए आयरलैंड का दौरा किया था तब लक्ष्मण भारत के मुख्य कोच थे क्योंकि द्रविड़ इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रही सीनियर टीम के साथ थे। लक्ष्मण ने हाल ही में समाप्त हुए तीन वनडे मैचों के जिम्बाब्वे दौरे पर भी टीम इंडिया के साथ थे।

बीसीसीआई की एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के जरिए इस खबर की पुष्टि की। लक्ष्मण हरारे से लौटने के दौरान दुबई में रुके हुए हैं। बाकी के खिलाड़ी, जिन्होंने जिम्बाब्वे सीरीज में हिस्सा लिया था लेकिन एशिया कप के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी, वो भारत वापस आ गए हैं। द्रविड़ अपने स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए टीम के साथ यूएई नहीं जाने का फैसला लिया।

लक्ष्मण को लेकर बीसीसीआई ने जारी किया प्रेस रिलीज

इसलिए, लक्ष्मण 27 अगस्त से 11 सितंबर तक एशिया कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में काम करेंगे। द्रविड़ के कोविड पॉजिटिव होने के एक दिन बाद, बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर लक्ष्मण को टीम के अंतरिम मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की जानकारी दी।

प्रेस रिलीज में लिखा गया है कि, एनसीए के क्रिकेट प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले आगामी एसीसी एशिया कप में भारतीय टीम के अंतरिम मुख्य कोच होंगे।  जिंबाब्वे में एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम के साथ यात्रा करने वाले लक्ष्मण राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में टीम की तैयारियों पर निगरानी रखेंगे।

द्रविड़ को टीम के यूएई रवाना होने से पहले कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाया गया था। द्रविड़ परीक्षण नेगेटिव आने और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम से मंजूरी मिलने के बाद टीम से जुड़ेंगे।”

close whatsapp