एशिया कप 2022: हांगकांग के खिलाफ होने वाले मुकाबले में आकाश चोपड़ा के अनुसार भारतीय को करना चाहिए यह बदलाव - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: हांगकांग के खिलाफ होने वाले मुकाबले में आकाश चोपड़ा के अनुसार भारतीय को करना चाहिए यह बदलाव

एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में दिनेश कार्तिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था।

Dinesh Karthik bowing down to Hardik Pandya. (Photo Source: Hotstar)
Dinesh Karthik bowing down to Hardik Pandya. (Photo Source: Hotstar)

एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार तरीके से शुरुआत करने के साथ पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम किया। अब टीम इंडिया की अगली भिड़ंत हांगकांग से होगी जिसमें जीत हासिल करने के साथ टीम सुपर-4 के लिए भी क्वालिफाई कर जाएगी। लेकिन पहले मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत के ना शामिल होने पर कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने अपनी हैरानी को व्यक्त किया था। जिसमें कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी जगह पर अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को जगह दी थी।

हालांकि अब हांगकांग के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा के अनुसार टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया जाना चाहिए। क्योंकि कार्तिक को नंबर-7 पर खिलाना उनके साथ घोर अन्याय की तरह होगा। भारतीय टीम को हांगकांग के खिलाफ 31 अगस्त को अपना दूसरा ग्रुप मुकाबला दुबई के मैदान पर ही खेलना है।

आकाश चोपड़ा ने भारत और हांगकांग के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, इस मैच में यदि किसी तरह का बदलाव करना है, तो मेरे अनुसार एक बदलाव किया जाना चाहिए। यदि आप जडेजा को नंबर-4 पर खिलाना चाहते हैं तो ठीक लेकिन यदि उनकी जगह किसी और को तो वह बाएं हाथ का ही खिलाड़ी होना चाहिए जो ऋषभ पंत के अलावा कोई दूसरा नहीं हो सकता और आप कार्तिक को नंबर-7 पर खिलाड़ी उनके साथ घोर अन्याय कर रहे हैं।

लेकिन आकाश चोपड़ा के अनुसार, भारतीय टीम इस मैच को लेकर भी किसी तरह का बदलाव नहीं करने वाली है। वह उसी एकादश के मैदान पर उतरेंगे जो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खिलाने का फैसला किया था। लेकिन एक विशेषज्ञ बल्लेबाज को नंबर-7 पर खिलाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में कार्तिक को सिर्फ 1 गेंद खेलने का मौका मिला था।

भारत टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी ही करना चाहेगा

वहीं हांगकांग के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा कि, मुझे ऐसा लगता है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम को टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करना चाहिए। लेकिन शायद ऐसा होते हुए ना दिखे क्योंकि टीमें इस समय टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना ही बेहतर समझ रही हैं।

जब साल 2018 में हांगकांग के खिलाफ हमने मुकाबले खेला था तो उसमें हांगकांग की टीम ने 286 रनों का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 172 रनों की शानदार साझेदारी की थी। लेकिन किसी तरह उस मुकाबले को भारतीय टीम ने 26 रनों से अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन हांगकांग को लेकर आप अब बिल्कुल भी किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहेंगे।

close whatsapp