Asia Cup 2023: भारतीय टीम के लायक ही नहीं रहे युजी? दानिश कनेरिया के बयान से आगबबूला हो उठेंगे Yuzvendra Chahal - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: भारतीय टीम के लायक ही नहीं रहे युजी? दानिश कनेरिया के बयान से आगबबूला हो उठेंगे Yuzvendra Chahal

चहल बनाम कुलदीप विवाद में अब पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया भी शामिल हो गए हैं।

Danish Kaneria, Yuzvendra Chahal and Kuldeep Yadav. (Image Source: YouTube/BCCI)
Danish Kaneria, Yuzvendra Chahal and Kuldeep Yadav. (Image Source: YouTube/BCCI)

एशिया कप 2023 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने Yuzvendra Chahal को टीम से बाहर कर दिया, जो कि काफी आश्चर्यजनक था, और अभी भी इस मुद्दे पर बहस जारी है। भारतीय चयनकर्ताओं ने इस टूर्नामेंट के लिए युजवेंद्र चहल के गेंदबाजी के साथी और करीबी मित्र कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया है।

अगर एशिया कप 2023 में सब कुछ ठीक रहा तो कुलदीप यादव आगामी आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत के स्क्वॉड में जगह बना सकते हैं, और एक बार फिर चहल का पत्ता कट हो सकता है। इस बीच, कई आलोचकों ने अजीत अगरकर के नेतृत्व वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चयन पैनल द्वारा लिए गए इस फैसले की आलोचना की, तो वहीं कुछ लोगों ने फॉर्म को देखते हुए चहल को बाहर करने और कुलदीप को चुनने के फैसले का समर्थन किया है।

टीम इंडिया में जगह पाने के लायक नहीं हैं Yuzvendra Chahal: दानिश कनेरिया

अब इस विवाद में पूर्व पाकिस्तानी स्पिनर दानिश कनेरिया भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि चहल लगातार प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं इसलिए उन्हें एशिया कप 2023 के लिए बाहर किया जाना उचित फैसला है। कनेरिया ने कहा चहल फिलहाल भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार नहीं है।

यहां पढ़िए: Asia Cup 2023 से पहले सख्त हुई सरकार, ऑनलाइन सट्टेबाजी विज्ञापनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा: “युजवेंद्र चहल इस समय टीम इंडिया में चुने जाने के लायक नहीं हैं। उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, कुलदीप यादव ने नियमित रूप से विकेट लिए हैं और वह बीच के ओवरों में प्रभावी हो सकते हैं। भारतीय चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए चहल के बजाय कुलदीप के साथ जाने का सही निर्णय लिया है।”

यहां देखिए आगामी एशिया कप 2023 के लिए भारत का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ट्रैवलिंग स्टैंड-बाय प्लेयर: संजू सैमसन

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?