एशिया कप 2023: इन पांच खिलाड़ियों को भारतीय टीम से किया जा सकता है बाहर - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023: इन पांच खिलाड़ियों को भारतीय टीम से किया जा सकता है बाहर

एशिया कप 2023 टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

1- शुभमन गिल

Shubman Gill. (Image Source: BCCI Twitter)
Shubman Gill. (Image Source: BCCI Twitter)

युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। गिल ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगभग 1200 रन बना लिए हैं। वो पिछले काफी समय से भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर को काफी अच्छी तरह से संभाल रहे हैं।

रोहित शर्मा और उनकी जोड़ी ने भारतीय टीम को अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। उनके पास टैलेंट भी है और तेजी से रन बनाने की क्षमता भी। हालांकि वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेली जा चुकी वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था।

तीनों ही पारियों में वो बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे। पाकिस्तान टीम के पास कई जबरदस्त तेज गेंदबाज है और गिल को उनके सामने बल्लेबाजी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp