एशिया कप 2023: इन पांच खिलाड़ियों को भारतीय टीम से किया जा सकता है बाहर
एशिया कप 2023 टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 11, 2023 1:34 अपराह्न
2- शार्दुल ठाकुर

पिछले वर्ल्ड कप के बाद वनडे में भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज शार्दुल ठाकुर है। उन्होंने अभी तक 33 पारियों में 57 विकेट हासिल किए हैं। जब भी भारतीय टीम को विकेट की जरूरत होती है तब वो शार्दुल ठाकुर को ओवर दे देते है और ठाकुर भी उनकी उम्मीदों पर हमेशा खड़े उतरते हैं।
शार्दुल ठाकुर के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो नीचे आकर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन भी बना सकते हैं। उन्होंने कई बार भारतीय टीम की ओर से नीचे आकर काफी अच्छी पारियां खेली है। पावरप्ले के खत्म होने के बाद ठाकुर मिडिल ओवर में काफी कारगर साबित हो सकते हैं।
हालांकि इस समय ठाकुर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है। साथ ही इस समय भारतीय टीम के पास कई बेहतरीन ऑलराउंडर मौजूद है। भारतीय टीम के पास इस समय ऑलराउंडर के विकल्प के रूप में हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा है। यही वजह है कि उन्हें एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है।