एशिया कप 2023: इन पांच खिलाड़ियों को भारतीय टीम से किया जा सकता है बाहर
एशिया कप 2023 टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।
अद्यतन - अगस्त 11, 2023 1:34 अपराह्न
3- इशान किशन

इशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने हाल ही में समाप्त हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी जबरदस्त बल्लेबाजी की और तीनों मुकाबले में अर्धशतक जड़ा।
किशन भारतीय पिचों को काफी अच्छी तरह से समझते हैं और उसमें वो काफी तेजी से रन बनाते हैं। हालांकि किशन के साथ सबसे बड़ी समस्या यह रही कि अगर किसी टीम के पास क्वालिटी तेज गेंदबाजी है और नई गेंद से विरोधी टीम के गेंदबाज दोनों तरफ स्विंग करा सकते हैं तो किशन को आराम से आउट किया जा सकता है।
ऐसा काफी बार देखा गया है कि किशन को शुरुआत तो मिली है लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए हैं। साथ ही उन्हें मिडिल ऑर्डर में खिलाया नहीं जा सकता है। अगर एशिया कप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हैं तो भारतीय टीम को एक ऐसे विकेटकीपर की जरूरत होगी जो मिडिल ऑर्डर में आकर बल्लेबाजी कर सके और इसमें किशन उनकी लिस्ट में शामिल नहीं होंगे।