एशिया कप 2023: इन पांच खिलाड़ियों को भारतीय टीम से किया जा सकता है बाहर - 5 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023: इन पांच खिलाड़ियों को भारतीय टीम से किया जा सकता है बाहर

एशिया कप 2023 टूर्नामेंट पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

4- सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)
Suryakumar Yadav (Image Credit- Twitter)

टी-20 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन हमेशा से ही काफी अच्छा रहा है और इसी वजह से वो इस प्रारूप में नंबर 1 बल्लेबाज है। हालांकि वनडे प्रारूप में वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने इस बात पर खुद हामी भरी है कि वनडे प्रारूप में वो अभी तक अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव को ज्यादातर वनडे फॉर्मेट में नंबर चार पर खेलते हुए देखा जाता है। एशिया कप 2023 में उन्हें भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है क्योंकि उनकी जगह श्रेयस अय्यर या केएल राहुल टीम में शामिल किया जा सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में खेली गई वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। अब देखना यह है कि अगर सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो उनकी जगह कौनसा खिलाड़ी नंबर 4 पर खेलते हुए नजर आ सकता है।

Previous
Page 2 / 5
Next

close whatsapp