Asia Cup 2023: पांच खिलाड़ी जो प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का अवार्ड अपने नाम कर सकते हैं
आज हम आपको बताते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो एशिया कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम कर सकते हैं।
अद्यतन - Sep 14, 2023 6:42 pm

एशिया कप 2023 में अभी तक काफी अच्छे मुकाबले खेले गए हैं। इस टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपनी टीम को जीत दिलाई है।
एशिया कप 2023 में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे जो भले ही अपनी टीम को जीत ना दिला पाए हो लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीता।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो एशिया कप 2023 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड अपने नाम कर सकते हैं।
5- दुनिथ वेलालागे

श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेलालागे ने भारत के खिलाफ जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे। यही नहीं उन्होंने 42 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी। भले ही श्रीलंका इस मैच को अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन दुनिथ वेलालागे ने अपने प्रदर्शन से कई लोगों का दिल जीता।
एशिया कप 2023 में अभी तक दुनिथ वेलालागे ने चार मुकाबलों में 9 विकेट झटके हैं। वो एशिया कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
भारत के खिलाफ मैच से पहले उन्होंने श्रीलंका के लिए 33 रनों की नाबाद बहुमूल्य पारी भी खेली थी। कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि दुनिथ वेलालागे को आने वाले समय में श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाएगा।