Asia Cup 2023: 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं
एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - Jul 10, 2023 12:50 pm

एशिया कप का आगामी सीजन इसी साल खेला जाना है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुल 6 टीमों के बीच यह जबरदस्त टूर्नामेंट खेला जाएगा। एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
भारतीय टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है, उन्होंने इस टूर्नामेंट को 7 बार जीता है जबकि श्रीलंका ने इसे 6 बार अपने नाम किया है। ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो एशिया कप में बनाए गए हैं और तोड़े भी गए हैं।
भारतीय टीम की बात की जाए तो वो एक और बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम जरूर करना चाहेंगे। इस टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आ सकते हैं। अभी तक एशिया कप 2023 की भारत की स्क्वॉड की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि अगर रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में खेलते हैं तो वो इन 5 रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
5- एशिया कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का एशिया कप का सफर 2008 से शुरू हुआ था और तब से उन्होंने कई मुकाबलों में टीम की जीत में अहम योगदान दिया है। वो 2010, 2016 और 2018 की भारतीय टीम में भी शामिल थे जिन्होंने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।
2018 में रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में भारत ने फाइनल में जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने अभी तक एशिया कप में भारत के लिए 22 मुकाबले खेले हैं। भारत की ओर से सबसे ज्यादा एशिया कप के मुकाबले को खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, उन्होंने इस टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले हैं।
ग्रुप स्टेज में भारत को पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ मैच खेलना है इसका मतलब यह है कि अगर रोहित ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबले खेलते हैं तो भी वो सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और एशिया कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।