Asia Cup 2023: 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं
एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - जुलाई 10, 2023 12:50 अपराह्न
4- एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा को सिक्स हिटिंग मशीन भी कहा जाता है। उन्होंने ऐसी कई पारियां है जिसमें चौके से ज्यादा छक्के जड़े हैं। एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम है जिन्होंने 26 छक्के जड़े हैं।
रोहित शर्मा इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अभी तक एशिया कप में 17 छक्के जड़े हैं। इसका मतलब यह है कि अगर रोहित शर्मा एशिया कप के इस संस्करण में 10 छक्के और जड़ देते हैं तो वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। भारत को अपने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।
नेपाल के खिलाफ अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो रोहित शर्मा इस गैप को और कम करना चाहेंगे। श्रीलंका में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने यहां काफी रन भी बनाए हैं और छक्के भी जड़े हैं।