Asia Cup 2023: 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं
एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - जुलाई 10, 2023 12:50 अपराह्न
3- पहले भारतीय बल्लेबाज जो एशिया कप में 1000 रन का रिकॉर्ड बना सकते हैं

एशिया कप में अभी तक सिर्फ दो ही बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1000 रन का आंकड़ा पार किया है। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह दोनों ही खिलाड़ी श्रीलंका के हैं। एक है सनत जयसूर्या और दूसरे कुमार संगकारा। जयसूर्या ने एशिया कप में 1220 रन बनाए हैं जबकि कुमार संगकारा ने 1075 रन।
रोहित शर्मा ने अभी तक एशिया कप में 745 रन बनाए हैं। अगर भारतीय टीम अपने दोनों ग्रुप स्टेज मुकाबलों को जीत जाती है और उसके बाद फाइनल में प्रवेश कर जाती है तो उन्हें कुल मिलाकर 6 मैच खेलने को मिलेंगे और यह रोहित शर्मा के लिए बहुत अच्छा असर होगा एशिया कप में 1000 रन पूरे करने का।
फिलहाल ऐसी को रिपोर्ट सामने नहीं आई है लेकिन उम्र को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह रोहित शर्मा का आखिरी एशिया कप सत्र हो। भारतीय कप्तान खुद यही कोशिश करेंगे कि इस सीजन में वो इस रिकॉर्ड को जरूर तोड़े।