Asia Cup 2023: 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं
एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - Jul 10, 2023 12:50 pm
2- 10, 000 रनों के आंकड़े पर भी होगी रोहित शर्मा की निगाहें

वनडे फॉर्मेट में ऐसे कई भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपनी टीम की ओर से काफी रन बनाए हैं। वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में इस प्रारूप में 18,426 रन जड़े थे। इस लिस्ट में विराट कोहली (12,898*), सौरव गांगुली (11,363) और राहुल द्रविड़ (10,889 रन) भी शामिल है।
टॉप 15 की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी (10,773) और इस समय के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (9,825*) भी इस लिस्ट में शामिल है। वनडे क्रिकेट में 10000 रन के आंकड़े को पार करने के लिए रोहित शर्मा को 175 रनों की और जरूरत है। एशिया कप 2023 से पहले भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज भी खेलनी है और रोहित शर्मा यह रिकॉर्ड इस सीरीज में भी तोड़ सकते हैं।
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के बाद रोहित शर्मा ने 155 मुकाबलों में 57.4 के औसत से 7760 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट से पहले उनके नाम 88 मुकाबलों में 30.8 के औसत से 2065 शामिल थे।