Asia Cup 2023: 5 रिकॉर्ड जो रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में तोड़ सकते हैं
एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - जुलाई 10, 2023 12:50 अपराह्न
1- सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय छक्के

अगर रोहित शर्मा का दिन है तो वो किसी भी गेंदबाज के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के जड़ सकते हैं। ऐसे कई रिकॉर्ड हैं जो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से तोड़े हैं और बनाए भी हैं।
रोहित शर्मा ने अभी तक टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही प्रारूपों को मिलाकर कुल 527 छक्के जड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं जिन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में 553 छक्के जड़े थे। रोहित शर्मा भले ही अभी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं लेकिन वो क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
रोहित शर्मा को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 26 छक्कों की जरूरत है। एशिया कप से पहले भारतीय टीम को वेस्टइंडीज का दौरा भी करना है और वहां भी रोहित शर्मा जबरदस्त बल्लेबाजी करने को देखेंगे।
Previous
Page 5 / 5