एशिया कप 2023 में सभी 6 टीमों की 1-1 कमी के बारे में जाने यहां
ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।
अद्यतन - अगस्त 29, 2023 3:09 अपराह्न
5- अफगानिस्तान

अफगानिस्तान को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से करारी शिकस्त मिली। यह सीरीज श्रीलंका में ही खेली गई थी। टीम के गेंदबाजों ने तो काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाज इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे।
पहले मुकाबले में 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान मात्र 59 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे मैच में उन्होंने 300 रन तो बनाए लेकिन पाकिस्तान ने उसको भी अपने नाम किया। तीसरे वनडे मैच में भी उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा।
रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान के अलावा किसी भी अन्य बल्लेबाज ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। एशिया कप में सभी खिलाड़ियों को अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी।