एशिया कप 2023 में सभी 6 टीमों की 1-1 कमी के बारे में जाने यहां - 6 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 में सभी 6 टीमों की 1-1 कमी के बारे में जाने यहां

ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।

4- बांग्लादेश

Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Bangladesh Cricket Team (Photo Source: Twitter)

बांग्लादेश ने अभी तक एक बार भी एशिया कप टूर्नामेंट को अपने नाम नहीं किया है। हालांकि इस बार वो इसको जरूर जीतने की कोशिश करेंगे। हालांकि टीम के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय यह है कि उनके कई शानदार खिलाड़ी इस समय चोटिल है।

शाकिब अल हसन टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और उनके पास कई टैलेंटेड बल्लेबाज भी हैं जैसे मोहम्मद नइम, नजमुल हसन और मुशफिकुर रहीम। टीम के गेंदबाज भी काफी शानदार है।

हालांकि बांग्लादेश को एशिया कप 2023 में तमीम इकबाल और लिटन दास की कमी जरूर खलेगी। तमीम इकबाल इस समय चोटिल है और उन्हें ठीक होने में समय लगेगा वहीं लिटन दास की तबीयत इस समय ठीक नहीं है और वो शायद टूर्नामेंट के अंतिम समय पर टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

Previous
Page 3 / 6
Next

close whatsapp