एशिया कप 2023 में सभी 6 टीमों की 1-1 कमी के बारे में जाने यहां - 6 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2023 में सभी 6 टीमों की 1-1 कमी के बारे में जाने यहां

ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।

3- श्रीलंका

Sri Lanka Cricket Team (Photo Source: Twitter)
Sri Lanka Cricket Team (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2023 पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि श्रीलंका अपने घर में इस समय काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और उनको अपने घर में हराना इतना आसान किसी के लिए भी नहीं होगा।

टीम के पास कई शानदार खिलाड़ी है लेकिन उनके अनुभवी गेंदबाज इस समय चोटिल है और एशिया कप में श्रीलंका को उनकी कमी जरूर खलेगी। लाहिरू कुमारा, वानिन्दु हसरंगा और दुष्मंथा चमीरा तीनों ही इस समय चोटिल है। इन तीनों ही खिलाड़ियों को लंका प्रीमियर लीग में चोट लग गई थी।

श्रीलंका को सबसे ज्यादा चिंता वानिन्दु हसरंगा की होगी जो इस समय अपनी चोट से उभर रहे है। उनकी कमी श्रीलंकाई टीम को जरूर खलेगी। हालांकि टीम यही दुआ कर रही होगी कि यह शानदार स्पिनर जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट हो जाए क्योंकि इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाना है।

Previous
Page 4 / 6
Next

close whatsapp