एशिया कप 2023 में सभी 6 टीमों की 1-1 कमी के बारे में जाने यहां
ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।
अद्यतन - अगस्त 29, 2023 3:09 अपराह्न
2- पाकिस्तान

पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान को तीन मुकाबले की वनडे सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त दी और ICC वनडे टीम रैंकिंग में पहला स्थान अपने नाम किया।
बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान फखर ज़मान और इमाम-उल-हक में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। टीम के पास गेंदबाजों में नसीम शाह, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी और हारिस राउफ भी है। हालांकि टीम के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय क्वालिटी ऑलराउंडर की कमी है।
पाकिस्तान के पास फहीम अशरफ है और मोहम्मद नवाज भी लेकिन भारत और श्रीलंका के खिलाफ इन दोनों का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। हालांकि एशिया कप में यह दोनों ही खिलाड़ी शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने को देखेंगे।