एशिया कप 2023 में सभी 6 टीमों की 1-1 कमी के बारे में जाने यहां
ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और नेपाल है जबकि ग्रुप B में अफगानिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश।
अद्यतन - अगस्त 29, 2023 3:09 अपराह्न
1- भारत

भारत ने सबसे आखिर में अपने एशिया कप 2023 की टीम को चुना। 2018 एशिया कप जो वनडे प्रारूप में खेला गया था उसको भारतीय टीम ने अपने नाम किया था और अब आगामी सीजन को भी वो जीतना चाहेंगे।
विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल टॉप ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन करने को देखेंगे जबकि टीम के पास मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा भी है। हालांकि टीम के लिए सबसे बड़ा चिंता का विषय केएल राहुल और श्रेयस अय्यर का फॉर्म है।
बता दें, एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को भी शामिल किया गया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी मुकाबला नहीं खेल है क्योंकि दोनों काफी समय से चोटिल चल रहे थे। भले ही अब दोनों खिलाड़ी फिट है लेकिन एशिया कप में उनका अच्छा प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।