Asia Cup 2023: सभी टीमों के बैकअप कप्तान की लिस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सभी टीमों के बैकअप कप्तान की लिस्ट

पिछली बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में 2018 में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश को फाइनल में मात दी थी।

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter)

इस साल एशिया कप सितंबर महीने में पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है। इस बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछली बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में 2018 में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश को फाइनल में मात दी थी।

अब एक बार फिर से रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम एशिया कप 2023 को भी अपने नाम करने मैदान पर उतरेंगी। 2018 एशिया कप में उस समय के कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई थी।

आगामी सत्र में सभी टीमों के कप्तानों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी, हालांकि अगर उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहता है या फिर वो चोटिल हो जाते हैं तो टीम मैनेजमेंट उनकी जगह बैकअप कप्तान को भी जरूर तैयार कर रही होगी। आज हम आपको बताते हैं सभी टीमों के बैकअप कप्तानों के बारे में।

6- नेपाल-आरिफ शेख

Aarif Sheikh (Pic Source-Twitter)
Aarif Sheikh (Pic Source-Twitter)

रोहित पौडेल को नवंबर 2022 में नेपाल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। नेपाल टीम ने ACC पुरुष प्रीमियर कप के फाइनल में संयुक्त अरब अमीरात को हराया और एशिया कप 2023 के लिए क्वालीफाई किया।

एशिया कप 2023 में नेपाल ग्रुप A में है। सबसे बड़ी बात यह है कि नेपाल के साथ भारत और पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है। रोहित पौडेल का प्रदर्शन नेपाल के कप्तान के रूप में अभी तक काफी अच्छा रहा है हालांकि अगर रोहित चोटिल हो जाते हैं या किसी और कारण से एशिया कप 2023 में नहीं खेल पाते हैं तो सवाल उठता है कि उनकी जगह कौन टीम की कमान संभालेगा।

नेपाल टीम में कोई भी उपकप्तान नहीं है लेकिन उनके पास गई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं। इन्हीं में से एक आरिफ शेख को रोहित पौडेल की अनुपलब्धता में नेपाल टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। आरिफ शेख ने अभी तक 40 पारियों में 62.44 के स्ट्राइक रेट से 878 रन बनाए है।

Page 1 / 6
Next

close whatsapp