पांच खिलाड़ी जिनके लिए आगामी एशिया कप सीजन होगा उनका आखिरी
इस बार का एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।
अद्यतन - Jul 4, 2023 1:03 pm

एशिया कप का अगला संस्करण इसी साल सितंबर महीने में खेला जाना है और इस बार यह सत्र वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। कुल 6 टीमों के बीच कई जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे।
इस बार का एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा। पिछले काफी समय से पुरुष एशिया कप में कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं और कई टीमों ने इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत और श्रीलंका एशिया कप की सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने वाली टीमों में से हैं।
एशिया कप में कई खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने अकेले अपने दम पर कई मुकाबलों में अपनी टीम को जीत दिलाई है। आज हम आपको बताते हैं पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिनके लिए यह उनका आखिरी एशिया कप सीजन हो सकता है।
5- शाकिब अल हसन (उम्र 36 साल, बांग्लादेश)

बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। ऐसे कई रिकॉर्ड है जो शाकिब अल हसन ने अपने नाम किए हैं। बांग्लादेश को शाकिब अल हसन ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई मुकाबलों में जीत दिलाई है।
वनडे क्रिकेट में शाकिब अल हसन ने 7000 से ज्यादा रन बनाए हैं जबकि 300 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले शाकिब अल हसन उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने काफी लंबे समय तक क्रिकेट खेला है।
हालांकि शाकिब अल हसन अब 36 साल के हो चुके हैं और पिछले कुछ समय से वो अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं रहे हैं। टीम के पास और भी कई अच्छे खिलाड़ी मौजूद है और इसको देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि यह शाकिब अल हसन का आखिरी एशिया कप सीजन हो सकता है।