Asia Cup 2023: सभी टीमों के बैकअप कप्तान की लिस्ट
पिछली बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में 2018 में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश को फाइनल में मात दी थी।
अद्यतन - Jul 5, 2023 1:34 pm
4- बांग्लादेश- लिटन दास

लिटन दास इस समय बांग्लादेश टीम के उप कप्तान है। उन्होंने अभी तक बांग्लादेश के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और टीम को कई मुकाबलों में अकेले अपने दम पर जीत दिलाई है।
लिटन दास ने अभी तक बांग्लादेश की ओर से 69 वनडे मुकाबलों में 5 शतक और 9 अर्धशतक की बदौलत 88.26 के स्ट्राइक रेट से 2121 रन बनाए हैं। बांग्लादेश टीम के रेगुलर कप्तान तमीम इकबाल दिसंबर 2022 में अपने घर में खेली गई भारत के खिलाफ सीरीज में चोटिल हो गए थे और इसी वजह से वो इसमें भाग नहीं ले पाए थे।
तमीम इकबाल की अनुपलब्धता में लिटन दास ने टीम की कमान संभाली और भारत को 2-1 से मात दी। आगामी एशिया कप 2023 में भी बांग्लादेश टीम उनसे जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो