Asia Cup 2023: सभी टीमों के बैकअप कप्तान की लिस्ट - 6 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: सभी टीमों के बैकअप कप्तान की लिस्ट

पिछली बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में 2018 में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में बांग्लादेश को फाइनल में मात दी थी।

3- श्रीलंका- कुसल मेंडिस

kusal mendis (pic source-twitter)
kusal mendis (pic source-twitter)

संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए एशिया कप 2022 संस्करण में श्रीलंका ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और भारत और पाकिस्तान को काफी अच्छी तरह से मात दी थी।

इस साल वनडे फॉर्मेट में श्रीलंका का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। इंडिया और न्यूजीलैंड ने उनको इस फॉर्मेट में जबरदस्त मात दी थी। फिलहाल एशिया कप 2023 को जीतना इतना आसान नहीं होने वाला है।

हालांकि अब सवाल ये उठता है कि अगर किसी कारण की वजह से दासुन शनाका आगामी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह टीम की कप्तानी कौन करेगा? कुसल मेंडिस जो खुद काफी अनुभवी खिलाड़ी है इस भूमिका को अच्छी तरह से निभा सकते हैं। एशिया कप 2022 के छह मुकाबलों में कुसल मेंडिस ने 156.56 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए थे।

Previous
Page 4 / 6
Next

close whatsapp