Asia Cup 2023: पाकिस्तान से मुकाबले से पहले इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, धाकड़ बल्लेबाज को किया बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: पाकिस्तान से मुकाबले से पहले इरफान पठान ने चुनी भारत की प्लेइंग XI, धाकड़ बल्लेबाज को किया बाहर

इरफान पठान ने सूर्यकुमार यादव को नहीं दी प्लेइंग XI में जगह।

ravindra jadeja, irfan pathan and axar patel (source- twitter)
ravindra jadeja, irfan pathan and axar patel (source- twitter)

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग XI का चयन किया। आपको बता दें कि दोनों टीमें शनिवार, 2 सितंबर को कैंडी के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।

रोमांचक मुकाबले से पहले, पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान ने श्रीलंका के कैंडी में परिस्थितियों को देखते हुए अपने प्लेइंग XI का चयन किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “यहां कैंडी की परिस्थितियों को देखते हुए यह मेरी प्लेइंग 11 है। मुझे लगता है कि वास्तविक प्लेइंग 11 अलग होगी।

1) रोहित 2) गिल 3) ईशान 4) विराट 5) श्रेयस 6) जड़ेजा 7) हार्दिक 8) कुलदीप 9) शमी 10) बुमराह 11) सिराज। खेल के प्री-शो में इस पर अधिक से चर्चा करूंगा।

यहां देखिए इरफान पठान का वो पोस्ट

आपको बता दें कि, इरफान पठान ने सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल को टीम में जगह दी है। वहीं उन्होंने एक चौंकाने वाला फैसला करते हुए ईशान किशन को नंबर तीन के लिए चुना है। वहीं दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को नंबर चार पर रखा है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार इस बात पर चर्चा हो रही है कि विराट को एशिया कप में किस नंबर पर खेलना चाहिए।

वहीं काफी समय बाद टीम में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर को उन्होंने नंबर पांच पर जगह दी है। वहीं ऑलराउंडर  रवींद्र जडेजा को नंबर 6 के लिए रखा है और हार्दिक पांड्या को 7 पर मौका मिला है। अगर गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को जगह दी है। वहीं स्पिनर में उन्होंने कुलदीप यादव को शामिल किया है। कुलदीप और जडेजा मिलकर स्पिनर विभाग को संभालेंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इरफ़ान पठान की प्लेइंग XI

शुभमन गिल, रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?