'उनसे मेरी व्यक्तिगत तौर पर बात भी हुई है'- शादाब खान के फॉर्म को लेकर बोले कप्तान बाबर आजम - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘उनसे मेरी व्यक्तिगत तौर पर बात भी हुई है’- शादाब खान के फॉर्म को लेकर बोले कप्तान बाबर आजम

हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2023 में शादाब खान का प्रदर्शन रहा था निराशाजनक।

Shadab Khan. (Photo Source: Twitter)
Shadab Khan. (Photo Source: Twitter)

एशिया कप (Asia Cup 2023) में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज बीच के ओवर्स में विकेट लेने में असमर्थ रहे थे और वही पाकिस्तान टीम के बुरे प्रदर्शन का एक मुख्य कारण भी था।हालांकि, खराब प्रदर्शन के बावजूद वर्ल्ड कप के लिए भी उन्हीं स्पिन गेंदबाजों पर भरोसा जताया गया है। भारत के लिए रवाना होने से पहले पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने अपने स्पिन गेंदबाजों का समर्थन किया।

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2023 में शादाब खान के खराब प्रदर्शन के बाद उनसे काफी बातचीत की है। खिलाड़ियों के समर्थन के महत्व पर जोर देते हुए, बाबर ने बताया कि कैसे शादाब ने अतीत में पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने माना कि जब उनके साथी खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में नहीं हों तो उनका समर्थन करना उनके लिए महत्वपूर्ण है।

शादाब खान के फॉर्म को लेकर बोले बाबर आजम

इसी बीच मंगलवार को लाहौर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर आजम ने शादाब खान को लेकर कहा कि, “मैंने शादाब खान के साथ उनके प्रदर्शन के बारे में काफी बातचीत और चर्चा की और मेरा मानना ​​है कि हमें उनके बुरे दिनों में उनके जैसे प्रदर्शन करने वालों का समर्थन करना होगा। मैं मानता हूं कि हमने बीच में विकेट नहीं लिए हैं, लेकिन ये वही लोग हैं जिन्होंने इसका इस्तेमाल अच्छा करने के लिए किया। मैं उन सभी पर विश्वास करता हूं।”

आपको बता दें कि, शादाब खान को एशिया कप 2023 में गेंद के साथ काफी संघर्ष करना पड़ा। स्पिनर ने पूरे टूर्नामेंट में पांच मैचों में छह विकेट ले पाए। इसके बाद कुछ एक्सपर्ट्स ने यह सुझाव दिया था कि, चयनकर्ताओं को उनके खराब फॉर्म के कारण उन्हें आईसीसी इवेंट से बाहर करने पर विचार करना चाहिए। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने वर्ल्ड कप 2023 में उन्हें जगह दी और साथ ही में कप्तान भी नियुक्त किया।”

पाकिस्तानी कप्तान ने शादाब खान के फॉर्म के बारे में बात करते हुए कहा कि, “शादाब अपनी तरफ से देख रहे होंगे कि उनकी क्या गलती हो रही है। सपोर्ट स्टाफ भी उस वजह को देख रही है कि हमारा मेन बॉलर अब विकेट क्यों नहीं ले पा रहा है। हम सब इस चीज पर काम कर रहे हैं कि शादाब की गेंदबाजी को कैसे बेहतर किया जाएगा। उनसे मेरी व्यक्तिगत तौर पर बात भी हुई है।”

यह भी पढ़ें: Team India से बाहर चल रहे Amit Mishra का छलका दर्द, कप्तान रोहित से कही दिल की बात

close whatsapp