Asia Cup 2023: यो-यो टेस्ट में कोहली-पांड्या को पछाड़कर यह युवा क्रिकेटर बना सबसे फिट भारतीय क्रिकेटर
यो-यो टेस्ट में भारतीय क्रिकेटरों के लिए वर्तमान पासिंग स्कोर 16.5 है।
अद्यतन - अगस्त 26, 2023 12:04 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम ने आगामी बहुप्रतीक्षित एशिया कप 2023 के लिए अलूर में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान भारतीय टीम के सदस्य सामान्य फिटनेस प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस दौरान कड़े फिटनेस और मेडिकल टेस्ट के साथ-साथ यो-यो टेस्ट भी कराया जा रहा है।
आपको बता दें, यह आवश्यक यो-यो टेस्ट टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन के लिए सबसे अहम मापदंड है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि प्लेयर्स मैच के लिए शारीरिक रूप से पूरी तरह से फिट है। आपको बता दें, भारतीय क्रिकेटरों के लिए वर्तमान पासिंग स्कोर 16.5 है।
यो-यो टेस्ट में रहा Shubman Gill का जलवा
इस बीच, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या अब सबसे फिट भारतीय क्रिकेटर नहीं हैं। एशिया कप 2023 से पहले भारतीय प्लेयर्स यो-यो टेस्ट से गुजरे, जहां युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का दबदबा रहा। विराट कोहली (17.2) के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उप-कप्तान हार्दिक पांड्या दोनों ने यो-यो टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है, लेकिन उनके स्कोर का खुलासा नहीं किया गया है।
यहां पढ़िए: Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में आया नया मोड़, BCCI टीम करेगी पड़ोसी देश का दौरा!
वहीं, PTI ने दावा किया है कि यो-यो टेस्ट में भाग लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ी पास हो गए हैं और उनमें से अधिकांश ने 16.5 से 18 के बीच स्कोर किया है, जबकि शुभमन गिल 18.7 के बेहतरीन स्कोर के साथ टॉप पर रहे। इसका मतलब यह है कि शुभमन गिल ने फिटनेस के मामले में विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को पछाड़ दिया है, और अब वह टीम इंडिया के सबसे फिट क्रिकेटर हैं।
All the Indian players who have appeared in the Yo-Yo Test have passed – most of them scored between 16.5 to 18 [PTI]
– Gill has the highest with 18.7 pic.twitter.com/T1n2Vg26dw
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 25, 2023
NCA में कराए जा रहे हैं सभी अनिवार्य टेस्ट
आपको बता दें, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (एशिया कप के लिए रिजर्व) और केएल राहुल को छोड़कर सभी भारतीय क्रिकेटरों ने कथित तौर पर यो-यो टेस्ट करा लिया है। सूत्र के अनुसार, “राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) की खेल विज्ञान टीम और भारतीय टीम का खेल स्टाफ खिलाड़ियों के दो टूर्नामेंटों के बीच अंतर होने पर सभी अनिवार्य टेस्ट करते हैं।”