Asia Cup 2023: 'Lord Shardul Thakur' की तारीफ कर SRH ने मोहम्मद सिराज पर कसा तंज? पढ़िए पूरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: ‘Lord Shardul Thakur’ की तारीफ कर SRH ने मोहम्मद सिराज पर कसा तंज? पढ़िए पूरी खबर

शार्दुल ठाकुर के भारत के लिए पहले विकेट लेने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने खुशी जाहिर की।

Shardul Thakur. (Image Source: Twitter)
Shardul Thakur. (Image Source: Twitter)

एशिया कप 2023 का पांचवां मुकाबला इस समय भारत और नेपाल के बीच कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस भारत बनाम नेपाल एशिया कप 2023 मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग बेहद खराब रही, जिसके चलते टीम सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना का शिकार हो रही है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल के तीन बेहद आसान कैच गंवा दिए, नतीजन टीम पर दवाब बनता चल गया, उधर विरोधी टीम का स्कोर बोर्ड पर बढ़त गया। आपको बता दें, श्रेयस अय्यर ने मैच के पहले ही ओवर में एक कैच ड्राप किया, जबकि विराट कोहली, जिन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक माना जाता है, ने अगले ही ओवर में एक और कैच टपका दिया।

SRH ने की Shardul Thakur की तारीफ

सिर्फ इतना ही नहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक कैच गिरा दिया, जिसके कारण विकेट की तलाश तेज हो गई। खैर, भारतीय ऑलराउंडर Shardul Thakur अपनी टीम को पहला विकेट दिलाने में कामयाब हुए। शार्दुल ठाकुर ने पिछले कुछ वर्षों में मैच में महत्वपूर्ण मोड़ पर टीम को सफलता दिलाने के लिए अपना नाम बनाया है, और एक बार फिर उन्होंने नेपाल के खिलाफ अपना जलवा दिखाया।

जब IND vs PAK मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर से ऐसी ही एक उम्मीद से गेंद सौंपी। फिर क्या था, लॉर्ड ठाकुर ने अपने पहले ही ओवर में कुशल भुरटेल का विकेट लिया, जो भारत के लिए बेहद खतरनाक नजर आ रहे थे। स्टार ऑलराउंडर के विकेट लेने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने X पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह शार्दुल ही थे, जो भारत को सफलता दिला सकते थे।

यहां पढ़िए: Virat ने पहले बीच मैच कैच टपकाया, फिर फैन्स के लिए नेपाली गाने पर ठुमका भी लगाया

आपको बता दें, बारिश के कारण मैच रुकने से पहले नेपाल का स्कोर 134/5 था, जहां रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट लिए, जबकि ठाकुर और सिराज के हाथ एक-एक सफलता लगी।

यहां देखिए शार्दुल ठाकुर के लिए SRH का ट्वीट –

यहां देखिए कैसे लार्ड ठाकुर ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई:

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?