Asia Cup 2023: भारत ने रोका श्रीलंका का विजयरथ, लो स्कोरिंग मुकाबले में 41 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह  - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: भारत ने रोका श्रीलंका का विजयरथ, लो स्कोरिंग मुकाबले में 41 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह 

भारत के लिए कुलदीप यादव ने झटके 4 विकेट

India vs Sri Lanka, Super Fours, 4th Match (Image Credit- Twitter)
India vs Sri Lanka, Super Fours, 4th Match (Image Credit- Twitter)

Asia Cup 2023 IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आज 12 सितंबर को एशिया कप सुपर फोर का चौथा मैच, कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मैच में भारत ने लो स्कोरिंग मैच में श्रीलंका को 41 रनों से हराकर, टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 172 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए कुलदीप यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका के वनडे क्रिकेट में लगातार 13 जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया है।

भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप सुपर फोर मैच का हाल:

मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मैन इन ब्लू श्रीलंका की बेहतरीन के सामने 213 रनों पर ऑलआउट हो गए। हालांकि, भारत के लिए ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरूआत की और पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े।

लेकिन गिल के 19 रनों पर आउट होने के बाद एक के बाद भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए। रोहित ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली तो ईशान किशन ने 33, केएल राहुल ने 39 और अक्षर पटेल ने 26 रनों का योगदान दिया। तो वहीं श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में आपको जानकारी दें तो दुनिथ वेलालगे को 5, चरिथ असलंका को 4 और महेश तीक्ष्णा को 1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब श्रीलंकाई टीम भारत से मिले 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वह भारत की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने 41.3 ओवर में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच को 41 रनों से गंवा दिया। तो वहीं अगर अब उसे फाइनल में जगह बनानी है तो पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच में जीत हासिल करनी होगी।

ये भी पढ़ें- Asia Cup 2023: इन 2 टीमों के बीच हो सकता है Asia Cup 2023 का फाइनल मैच, पढ़ें पूरा समीकरण

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?