Asia Cup 2023 की भारतीय टीम में इन 3 शानदार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनको एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया और यह देख तमाम फैंस काफी नाखुश है।
अद्यतन - अगस्त 21, 2023 3:18 अपराह्न
1- रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम की ओर से तीनों ही प्रारूपों में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। उनके पास अनुभव भी काफी है और एशियाई परिस्थिति में वो भारतीय टीम की ओर से काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी भी साबित हो सकते हैं।
पिछले काफी समय से रविचंद्रन अश्विन को भी भारतीय टीम की ओर से ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। तमाम लोगों को उम्मीद थी कि एशिया कप 2023 में उन्हें टीम में जरूर शामिल किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी रविचंद्रन अश्विन काफी कारगर साबित हो सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम की घोषणा की है जिसमें गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। तमाम भारतीय फैंस का यही मानना है कि इन दोनों के अलावा रविचंद्रन अश्विन को भी टीम में जरूर शामिल किया जाना चाहिए था।