Asia Cup 2023 की भारतीय टीम में इन 3 शानदार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनको एशिया कप 2023 की भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया और यह देख तमाम फैंस काफी नाखुश है।
अद्यतन - अगस्त 21, 2023 3:18 अपराह्न
2- शिखर धवन

शिखर धवन भारतीय टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में कई शानदार पारियां खेली है। हालांकि पिछले काफी समय से भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर रही है।
भले ही इस समय युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है लेकिन एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में भारतीय टीम को अनुभवी खिलाड़ियों की भी बेहद जरूरत है। हालांकि शिखर धवन को आगामी एशिया कप 2023 से पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया।
बता दें, शिखर धवन ने भारतीय टीम की ओर से अभी तक 167 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 44.11 के औसत और 91.35 के स्ट्राइक रेट से 6793 रन बनाए हैं। पिछले 1 साल में उन्हें ज्यादा मौके भी नहीं मिले हैं और अब ऐसा भी कहा जा सकता है कि वर्ल्ड कप 2023 में भी उन्हें भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए नहीं देखा जाएगा। एशिया कप में शिखर धवन ने भारतीय टीम की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।