Asia Cup 2023: संकट में है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड; 102 रन बनाते ही ODI क्रिकेट में अनोखा मुकाम हासिल करेंगे Virat Kohli - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: संकट में है सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड; 102 रन बनाते ही ODI क्रिकेट में अनोखा मुकाम हासिल करेंगे Virat Kohli

विराट कोहली इस समय 12898 रनों के साथ सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज हैं।

Virat Kohli, Ricky Ponting and Sachin Tendulkar. (Image Source: Twitter/Getty Images)
Virat Kohli, Ricky Ponting and Sachin Tendulkar. (Image Source: Twitter/Getty Images)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार Virat Kohli दुनिया के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2008 में डेब्यू करने के बाद से लेकर अब तक अनगिनत रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और यह सिलसिला आज भी जारी है।

आपको बता दें, विराट कोहली 30 अगस्त से पाकिस्तान और श्रीलंका में शुरू हो रहे आगामी एशिया कप 2023 में टीम इंडिया के लिए एक्शन में नजर आएंगे। इस बीच, कोहली एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह आगामी एशिया कप के दौरान एक और एतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।

रिकी पोंटिंग-सचिन तेंदुलकर की एलिट लिस्ट में शामिल होने की कगार पर हैं Virat Kohli

दरअसल, विराट कोहली को ODI क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने और सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग जैसे महान क्रिकेटरों की एलिट लिस्ट में शामिल होने के लिए अब केवल 102 रनों की जरुरत है, जो वह आगामी टूर्नामेंट में आसानी से हासिल कर सकते हैं। एशिया कप 2023 में 102 रन बनाते ही पूर्व भारतीय कप्तान ODI क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले दुनिया के 5वें बल्लेबाज और केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

यहां पढ़िए: भारत को अब विराट कोहली जैसे एक और बल्लेबाज जरूरत है- संजय मांजरेकर

इस समय ODI क्रिकेट में सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 18426 रनों के साथ टॉप पर है, जबकि कुमार संगकारा (14234), रिकी पोंटिंग (13704) और सनथ जयसूर्या (13430) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। इस समय कोहली 12898 रनों के साथ सबसे अधिक वनडे रन बनाने वाले पांचवे बल्लेबाज हैं।

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है संकट में

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कोहली के पास क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बनने का भी मौका है। आपको बता दें, सचिन तेंदुलकर ने 321 पारियों में 13000 ODI रन पूरे किए थे, जबकि विराट ने अभी 265 पारियां ही खेली है, और वो शायद एक या दो परियों में ही 102 रन आसानी से बना लेंगे। हालांकि, कोहली के लिए ODI क्रिकेट में तेंदुलकर के सबसे अधिक रनों का रिकॉर्ड तोड़ना लगभग नामुनकिन है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?