Asia Cup 2023: पहले ओवर में मिला जीवनदान, लेकिन लहराती गेंद से बच न सके Rohit Sharma; देखिए कैसे Shaheen Afridi ने पूरा किया अपना शिकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: पहले ओवर में मिला जीवनदान, लेकिन लहराती गेंद से बच न सके Rohit Sharma; देखिए कैसे Shaheen Afridi ने पूरा किया अपना शिकार

शाहीन अफरीदी ने बेहद शानदार अंदाज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया।

Rohit Sharma and Shaheen Afridi. (Image Source: Twitter)
Rohit Sharma and Shaheen Afridi. (Image Source: Twitter)

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े कट्टर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान इस समय जारी कैंडी के पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2023 के बहु-प्रतीक्षित मुकाबले में आमने-सामने है।

इस भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2023 मैच से पहले बारिश के कारण मैच खेले जाने की संभावनाओं पर काले बादल मंडरा रहे थे, लेकिन अंत में पल्लेकेले में टॉस हुआ और सब कुछ Rohit Sharma की टीम के पक्ष में जा रहा था। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन कुछ हो ओवरों बाद बारिश ने खलल डाली, हालांकि, 30 मिनट बाद खेल दोबारा शुरू हुआ, और शाहीन शाह अफरीदी ने भारत के दो बड़े विकेट चटका दिए।

Rohit Sharma का Shaheen Afridi के खिलाफ संघर्ष है जारी

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल पहले ही काफी दबाव में नजर आ रहे हैं, वहीं कप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की, और पहले ओवर में फखर जमान द्वारा ड्रॉप किए जाने के बाद कुछ चौके लगाए, और बड़ी पारी खेलने के संकेत दिए। आपको बता दें, IND vs PAK मैच की दूसरी गेंद पर भारतीय कप्तान ने Shaheen Afridi की गेंद पर ने अपने पैड से फ्लिक किया।

फखर जमान, जो लेग अंपायर के आगे शॉर्ट स्क्वायर लेग पर खड़े थे, ने अपनी बाईं ओर गोता लगाया और दोनों हाथों से गेंद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद हाथ से निकल ली, और रोहित को चार रन मिले, तो उधर शाहीन गुस्से से लाल हुए।

यहां देखिए कैसे रोहित को जीवनदान मिला –

 

लेकिन शाहीन अफरीदी ने अपना शिकार मैच के दोबारा शुरू होने के बाद किया और वो भी बड़े दमदार अंदाज में। यह ब्रेक पाकिस्तान के लिए वरदान साबित हो रहा है, क्योंकि शाहीन ने एक अच्छी लेंथ की गेंद डाली और रोहित ने अपना पैर आगे कर बचने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकल कर स्टंप्स को चकनाचूर कर गई। भारतीय कप्तान को हिलने तक का मौका नहीं मिला, और क्लीन बोल्ड होकर निराशा में उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

यहां देखिए कैसे शाहीन अफरीदी ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया –

https://twitter.com/Imsajid_m/status/1697927366834520560

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?