गौतम गंभीर ने बताया क्यों वो हर साल IPL का हिस्सा बनते हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

गौतम गंभीर ने बताया क्यों वो हर साल IPL का हिस्सा बनते हैं?

गंभीर अपना एक किचन चलाते हैं जिसका नाम 'जन रसोई' है।

Gautam Gambhir
Gautam Gambhir. (Photo Source: Twitter)

गौतम गंभीर भारत के सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं और उन्हें उनकी ईमानदारी के लिए पूरी दुनियाभर में माना जाता है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गौतम गंभीर ने राजनीति में कदम रखा और वहां भी वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब गंभीर से पूछा कि इस समय आप एक सक्रिय राजनेता है और इसके बावजूद आपने IPL 2022 में भी हिस्सा लिया था तो इसपर गंभीर ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

बता दें कि, गौतम गंभीर भारतीय जनता पार्टी के साथ काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं और वो पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के एमपी है। गंभीर अपना एक किचन भी चलाते हैं जिसका नाम ‘जन रसोई’ है। इस किचन के अंतर्गत गरीब और बेसहारा लोगों को मात्र 1 रुपए में खाना दिया जाता है। इस रसोई की स्थापना समाज से भुखमरी और कुपोषण को खत्म करने के लिए ‘एक आशा जन रसोई’ कार्यक्रम के अभियान के तहत की गई थी।

मुझे हर महीनें 5000 लोगों को खाना खिलाना होता है: गौतम गंभीर

यही नहीं गंभीर ने वहीं पर एक लाइब्रेरी की भी उत्तम व्यवस्था कर रखी है। जब गंभीर से पूछा गया कि, एक सक्रिय राजनेता होने के बावजूद आपने IPL 2022 में कोचिंग की। इस पर गंभीर ने कहा कि उन्हें पैसों की जरूरत होती है। वह ईमानदारी से कमाते हैं और लोगों की सेवा में लगाते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि, जन रसोई चलाने में पैसे लगते हैं और इसके लिए मुझे काम तो करना पड़ता है। 5 हजार लोगों को एक महीने तक खिलाने के लिए 25 लाख का खर्च आता है. साल के 2.75 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। जन रसोई सांसद कोटे से नहीं बना है। लोगों को खिलाने और लाइब्रेरी बनाने में पैसे लगते हैं। इसके लिए मुझे कमाना पड़ता है, मुझे यह कहने में कोई शर्म नहीं आती कि मैं आईपीएल में काम करता हूं या कमेंट्री करता हूं।

गौतम गंभीर पिछले कुछ संस्करणों से IPL में कमेंट्री कर रहे थे लेकिन इस साल उनको लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) का मेंटोर चुना गया था और उन्होंने अपना काम बखूबी निभाया। बता दें, ये LSG का पहला सीजन था और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही थी।

यहां देखिए गंभीर का वो वीडियो

 

close whatsapp