Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच से पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने विराट कोहली को दिया खास तोहफा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ सुपर फोर मैच से पहले श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने विराट कोहली को दिया खास तोहफा

भारत 10 सितंबर को एशिया कप 2023 में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ेगा।

Virat Kohli with a Sri Lankan Cricketer. (Image Source: BCCI)
Virat Kohli with a Sri Lankan Cricketer. (Image Source: BCCI)

पूर्व भारतीय कप्तान और बल्लेबाजी सुपरस्टार Virat Kohli के चाहने वाले पूरी दुनिया में हैं। विराट कोहली इस समय एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया के साथ श्रीलंका में है, जहां कुछ लोकल खिलाड़ियों ने उन्हें स्पेशल महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

आपको बता दें, नेपाल के खिलाफ दस विकेट की जीत के साथ एशिया कप 2023 के सुपर फोर में जगह बनाने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम 10 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है। इस बीच, श्रीलंका के स्थानीय खिलाड़ी, खासकर नेट गेंदबाज, टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा थे, जहां उन्हें विराट कोहली, रोहित शर्मा, और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिला।

श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने Virat Kohli को दिया खास तोहफा

बैटिंग सेशन के तुरंत बाद, कुछ लोकल श्रीलंकाई क्रिकेटरों ने विराट कोहली को चांदी का बल्ला उपहार में दिया। इस उपहार को पाकर भारत के पूर्व कप्तान काफी खुश नजर आए और फिर उन लोगों से काफी बातची भी की। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोहली उन खिलाड़ियों को खेल में सफल होने के टिप्स दे रहे हैं।

यहां पढ़िए: आसिफ शेख से मेडल के बदले मेडल चाहते हैं Virat Kohli! जानिए आखिर क्या है माजरा

विराट कोहली ने उन लोकल श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ अपना अनुभव शेयर करते हुए फिटनेस, मानसिकता, कौशल और छोटे-छोटे बदलावों के बारे में बात की। इस दौरान एक प्लेयर ने कहा कोहली को मात्र ट्रेनिंग करते और खेलते देखकर ही उन्होंने बहुत कुछ सीख लिया है। उन्होंने बताया भारत के बल्लेबाज ने उन्हें खुद पर भरोसा रखने, प्रोफेशनल बनने और प्रैक्टिस के दौरान कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।

यहां देखिए BCCI द्वारा शेयर किया गया वीडियो –

आपको बता दें, भारत 10 सितंबर को एशिया कप 2023 में दूसरी बार पाकिस्तान से भिड़ेगा। इससे पहले, भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों का सामना ग्रुप स्टेज में हुआ था, लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया था।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?