Asia Cup 2025: एशिया कप में अब तक के 5 सबसे यादगार सेलेब्रेशन
आइए नजर डालते हैं एशिया कप 2025 के अब तक के कुछ बेहतरीन जश्नों पर।
अद्यतन - सितम्बर 22, 2025 9:51 अपराह्न
2. अभिषेक शर्मा का ‘L’ जेस्चर
Went from 0-50 in the speed of light ⚡ – Abhishek, what a player 🔥
Watch #DPWORLDASIACUP2025 – LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork TV Channels 📺 #AsiaCup #INDvPAK pic.twitter.com/MjtXi7NPi3
— Sony LIV (@SonyLIV) September 21, 2025
भारत के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 39 गेंदों में 74 रन की धमाकेदार पारी खेलकर मैदान पर ऊर्जा का तड़का लगा दिया। इस पारी में उन्होंने छह चौके और पांच छक्के लगाए, जिसके लिए उनके साथी खिलाड़ी और दर्शक दोनों ने खूब सराहना की।
अर्धशतक पूरा होने पर, जो उन्होंने साइम आयूब की गेंद पर लगाया, अभिषेक ने सबसे पहले बल्ला उठाया, फिर दर्शकों की ओर उड़ता हुआ चुंबन भेजा और इसके बाद हाथ से ‘L’ का जेस्चर दिखाया। बाद में उन्होंने सुर्यकुमार यादव को बताया कि यह ‘L’ का जेस्चर ‘Love’ यानी प्रेम को दर्शाता है और इसे खास तौर पर भारतीय समर्थकों के लिए समर्पित किया गया था।