Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI
इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अद्यतन - Aug 29, 2023 3:23 pm

एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से हो रही है और इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। तमाम लोग एशिया कप 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।
अभी तक एशिया कप को भारतीय टीम ने सात बार अपने नाम किया है जबकि 6 बार श्रीलंका ने इसे जीता है। एशियाई देशों के कई खिलाड़ियों ने इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इस टूर्नामेंट को भी सफल बनाने में उन्होंने कड़ी मेहनत की है।आज हम आपको बताते हैं एशिया कप वनडे प्रारूप की बेहतरीन XI के बारे में।
1- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। उन्हें गॉड ऑफ क्रिकेट की भी उपाधि दी गई है। सचिन तेंदुलकर ने एशिया कप 2023 के वनडे प्रारूप में कुल 23 मुकाबलों की 21 पारियों में 85.47 के स्ट्राइक रेट से 971 रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक भी जड़े हैं।
1995 सीजन में भारतीय टीम ने चौथी बार एशिया कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस सीजन में सचिन तेंदुलकर टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने चार मुकाबले में 109 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 205 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में उन्होंने मैच जिताऊं शतक जड़ा था।
2004 का एशिया कप श्रीलंका में आयोजित किया गया था। फाइनल में भारत को मेजबान के खिलाफ करारी शिकस्त मिली लेकिन इस सीजन में सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में तीसरे स्थान पर थे। उन्होंने छह मुकाबलों में तीन अर्धशतक की बदौलत 281 रन बनाए थे। 2012 में सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी थी।