Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI - 11 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI

इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।

4- शोएब मलिक

Shoaib Malik. (Photo by Visionhaus/Getty Images)
Shoaib Malik. (Photo by Visionhaus/Getty Images)

कॉम्पिटेटिव क्रिकेट में शोएब मलिक अभी भी एक्टिव है लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आगामी एशिया कप सीजन के लिए टीम में शामिल नहीं किया है। वो पाकिस्तान की ओर से एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 17 मुकाबलों में 90.65 के स्ट्राइक रेट से 788 रन बनाए हैं।

2004 में शोएब मलिक ने काफी शानदार तरीके से इस टूर्नामेंट में अपना डेब्यू किया था। भले ही पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन उस सीजन में इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन शोएब मलिक ने पांच मुकाबले में 316 रन जड़े और सभी का दिल जीता।

एशिया कप 2008 में शोएब मलिक की कप्तानी में पाकिस्तान टीम ने एक बार फिर से काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। हालांकि शोएब मलिक ने उस सीजन में चार मुकाबले की तीन पारियों में 212 रन बनाए।

Previous
Page 4 / 11
Next

close whatsapp