Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI - 11 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI

इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।

5- इंजमाम उल हक

Inzamam-ul-Haq
Pakistan captain Inzamam-ul-Haq hits the ball. (Photo by Scott Barbour/Getty Images)

इंजमाम उल हक को सिर्फ पाकिस्तान टीम में ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। ऐसे कई मुकाबले हैं जो इंजमाम ने पाकिस्तान को अपने दम पर जिताए हैं। बता दें, एशिया कप में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो अपनी टीम की ओर से दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

इंजमाम उल हक ने 15 मुकाबला की 13 पारियों में 6 अर्धशतक की बदौलत 591 रन बनाए हैं। 1995 का एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था जिसमें पाकिस्तान फाइनल में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। हालांकि इस सीजन में इंजमाम उल हक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और तीन मुकाबलों में 190 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने एशिया कप 2000 में अपना पहला कप जीता। इस सीजन में भी इंजमाम ने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने चार मैचों में 175 रन बनाए थे। फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 66 गेंद में 72 रनों की नाबाद पारी खेली जिसकी वजह से पाकिस्तान ने श्रीलंका को 39 रनों से मात दी।

Previous
Page 5 / 11
Next

close whatsapp