Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI - 11 का पृष्ठ 6 - क्रिकट्रैकर हिंदी

Asia Cup: इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ XI

इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा और यह पाकिस्तान और श्रीलंका में होगा।

6- शाकिब अल हसन

Shakib Al Hasan (Photo Source: Twitter)
Shakib Al Hasan (Photo Source: Twitter)

शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड एशिया कप में शानदार है। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से ही एशिया कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और तमाम लोगों का दिल जीता है। शाकिब अल हसन ने 13 मुकाबलों में तीन अर्धशतक की बदौलत 402 रन बनाए हैं।

यही नहीं गेंदबाजी से भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। शाकिब ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 19 विकेट झटके हैं। 2012 एशिया कप में बांग्लादेश ने पहली बार फाइनल में क्वालीफाई किया था और शाकिब ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा ऑलराउंड प्रदर्शन किया था।

शाकिब अल हसन ने उस सीजन में चार मुकाबलों में 237 रन बनाए थे और कुल 6 विकेट भी हासिल किए थे। आगामी सीजन में भी उन्हें अच्छी बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी करने की बेहद जरूरत है अगर बांग्लादेश को फाइनल में अपनी जगह बनानी है तो।

Previous
Page 6 / 11
Next

close whatsapp